Mata Brijeshwari Temple Kangra Himachal Pradesh मकर सक्रांति

मकर सक्रांति पर क्यों लगाया जाता है माता बृजेश्वरी को मक्खन का लेप

Loved it? Share with your friends

Loading

मकर सक्रांति पर क्यों लगाया जाता है माता बृजेश्वरी को मक्खन का लेप

मकर सक्रांति पुरे उत्तरी भारत में मनाया जाता है। पर्व के मनाने में आपको हर जगह विविधता देखने को मिल सकती है लेकिन हर जगह भगवान् से यही प्रार्थना की जाती है की आने वाला समय सब के लिए शुभ रहे। आज हम आपको हिमाचल प्रदेश में मकर सक्रांति को माता के आसपास धृत मंडल बनाने के कारण और इतिहास के बारे में अवगत करवाएंगे।

मकर सक्रांति के दिन माता बृजेश्वरी मंदिर में माता की पिंडी पर मक्खन का लेप लगाया जाता है और इसे एक हफ्ते तक रखा जाता है। लेकिन ऐसा किया क्यों जाता है ? मंदिर के पुजारी बताते हैं इसके पीछे महिषासुर के वध की कथा जुडी हुई है। जब माता रानी ने दुष्ट असुर महिषासुर का वध किया तो उनके शरीर पर जो खरोंचे या घाव आये उनको शांत करने के लिए उनके ऊपर मक्कन का लेप लगाया गया। यही प्रथा आज भी निभाई जाती है और मकर सक्रांति के दिन माता की पिंडी पर मक्खन का लेप लगता है।

मकर सक्रांति mata brijeshwari temple kangra himachal pradesh

श्रद्धालु दूर दूर से आते हैं और अपनी तरफ से माता की पिंडी पर चढाने के लिए देसी घी देते हैं। इसी परंपरा के अनुसार देसी घी को एक सौ एक बार शीतल जल से धोकर उसका मक्खन बनाकर मां की पिंडी पर चढ़ाया जाता है। साथ ही मेवों और फलों की मालाएं भी चढ़ाई जाती हैं। एक हफ्ते बाद जब इस मक्खन को उतारा जाता है तो श्रद्धालुओं में इसे बाँट दिया जाता है। मन जाता है की यह मक्खन चरम रोगों को जड़ से ख़तम करने में कारगर सिद्ध होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MukulDev Rakshpati (@therakshpati)

ऐसी ही एक प्रक्रिया बाबा बैजनाथ के मंदिर में भी की जाती है, इसके बारे में दो मान्यताएं प्रचलित हैं एक के अनुसार माता के साथ महिषासुर से युद्ध में बहुत से देवता उनके साथ चले थे उनमे से शिवजी भी एक थे और दूसरी मान्यता यह है कि मंडी के राजा भीमसेन यहां स्थापित शिवलिंग को मंडी ले जाना चाहते थे लेकिन भोले शंकर ने उन्हें सपने में दर्शन दिए और ऐसा न करने के लिए कहा था। भोले बाबा ने उन्हें दंड स्वरूप शिवलिंग पर मक्खन चढ़ाने के लिए कहा था। तबसे यह परंपरा जारी है।

मकर सक्रांति baba baijnath temple Baijnath kangra himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के बारह जिलों के प्रमुख मन्दिर : Major Temples of Himachal Pradesh

 

Want to share your story with the world? Want to volunteer from your area? Don’t worry, you can always contact us on wearehimachali@gmail.com or drop a WhatsApp message on 9882837038.

For more such posts, you can join us on our Facebook | Instagram | Twitter | Youtube

Facebook Comments
Loved it? Share with your friends

Leave a Reply

Your email address will not be published.